हालात

दिल्ली के दरियागंज में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अधिकारी ने बताया कि सद्भावना पार्क के पास एक इमारत ढह गई, जिसमें जुबैर, गुलसागर और तौफीक सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा हुआ है। सद्भावना पार्क के पास बुधवार को एक इमारत के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सद्भावना पार्क के पास एक इमारत ढह गई, जिसमें जुबैर, गुलसागर और तौफीक सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही डीडीएमए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

ये हादसा मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित सद्भावना पार्क के पास की है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?