हालात

मुंबई: वर्सोवा बीच पर गणिपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 बच्चे डूबे, 2 को बचाया गया

बीएमसी के मुताबिक हादसे में लापता तीन की तलाश जारी है। तीनों बच्चों की तलाश के लिए लाइफ ब्वॉय और मनीला रोप, फ्लड रेस्क्यू टीम द्वारा एलईडी लाइट के जरिए डूबने वाले स्थान पर और आसपास के क्षेत्र में फेरी बोट का प्रयोग करके बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक वर्सोवा बीच पर गणेश प्रतिमा को विसर्जित करते हुए 5 बच्चे समंदर में डूब गए। हालांकि घटना के दौरान बीच पर मौजूद लोगों ने 2 बच्चों को बच्चा लिया और उन्हें इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले गए। वहीं तीन बच्चे लापता है।

उधर, बीएमसी के मुताबिक हादसे में लापता तीन की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। BMC का कहना है कि तीनों बच्चों की तलाश के लिए लाइफ ब्वॉय और मनीला रोप, फ्लड रेस्क्यू टीम द्वारा एलईडी लाइट के जरिए डूबने वाले स्थान पर और आसपास के क्षेत्र में फेरी बोट का प्रयोग करके बचाव अभियान चलाया जा रहा है। तीन बच्चों को खोजने के लिए पुलिस बोट की भी मदद मांगी गई है। बचाव कार्य को ध्यान में रखते हुए जेट्टी की फ्लड लाइटें भी ऑन रखी गई हैं।

आपको बता दें, इस बार प्रशासन की तरफ से विसर्जन जुलूस की इजाजत नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद गणेश विसर्जन के लिए अच्छी खासी संख्या में लोग निकले। वर्सोवा बीच पर भी विसर्जन की इजाजत नहीं दी गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर