हालात

मुंबई के चेंबूर इलाके में बारिश के बीच स्कूल बस पर पेड़ गिरा, एक छात्र की मौत, चार बच्चे घायल

मुंबई में हर साल बारिश के दौरान तेज हवाओं के कारण कई पेड़ों और जर्जर इमारतों के गिरने का खतरा बना रहता है। हर साल बीएमसी इसके लिए तैयारी भी करती है। मानसून की शुरुआत में ही हुई इस घटना ने राज्य सरकार और बीएमसी की तैयारियों पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई के चेंबूर इलाके में बारिश के बीच स्कूल बस पर पेड़ गिरा, एक छात्र की मौत, चार बच्चे घायल
मुंबई के चेंबूर इलाके में बारिश के बीच स्कूल बस पर पेड़ गिरा, एक छात्र की मौत, चार बच्चे घायल फोटोः IANS

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर को बारिश के दौरान 12 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के समय स्कूल बस में कुल 12 बच्चे सवार थे।

Published: undefined

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई, जब यूनिवर्सल स्कूल की एक बस पर एक पीपल का पेड़ अचानक उखड़कर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से बस को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कुल 5 छात्रों को चोट आई थी, इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल था। गंभीर रूप से घायल छात्र को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र की पहचान विहान श्रीवास्तव के रूप में हुई है। छात्र 11 साल का था।

Published: undefined

हालांकि, स्कूल बस मालिकों के संगठन 'स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन' (एसबीओए) ने दावा किया कि घटना में 11 छात्र घायल हुए हैं। एसबीओए के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा, "इस घटना को महज प्रकृति का एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रकोप कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। यह घटना नगर निकाय प्रशासन की तैयारियों, रखरखाव और जन सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।"

Published: undefined

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बस में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल चार छात्रों का इलाज चेंबूर स्थित जेन अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

Published: undefined

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बीएमसी समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पेड़ के नीचे दबी बस को भी निकालने का काम शुरू किया गया, जो क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने इसे दिल दहला देने वाली घटना बताते हुए जानकारी दी कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

Published: undefined

गौरतलब है कि मुंबई में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में हर साल बारिश के दौरान तेज हवाओं के कारण कई पेड़ों और जर्जर इमारतों के गिरने का खतरा बना रहता है। हर साल बीएमसी इसके लिए तैयारी भी करती है। मानसून की शुरुआत में ही हुई इस घटना ने राज्य सरकार और बीएमसी की तैयारियों पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या