हालात

यूपी: उन्नाव में महिला को जंगल में घसीटकर रेप की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार  

यूपी के उन्नाव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां तीन युवक एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया   उन्नाव के जंगल में महिला के साथ रेप की कोशिश

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब उन्नाव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि तीसरा युवक वीडियो बना रहा है। वीडियो किसी जंगल में बनाया गया है, जिसमें महिला लड़कों से रहम की भीख मांगती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल और आकाश को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

वीडियो के अनुसार, आरोपी लड़के महिला के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। जबकि पीड़ित महिला वीडियो बनाने का लगातार विरोध कर रही है। महिला आरोपियों से बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन बदमाशों को उस पर कोई रहम नहीं आ रहा।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 महीने पुराना सहजनी गांव का है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने कहा कि एक आरोपी पहले से ही चोरी के आरोप में जेल में है, शुरुआती पूछताछ में दूसरे आरोपी ने बताया कि ये घटना ढाई महीने पुरानी है। पीड़ित महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। ताकि उनका बयान दर्ज कराया जा सके।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट