हालात

बिहार की राजधानी पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। जांच में सहायता के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी लगाया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार की राजदानी पटना के जानीपुर इलाके में सोमवार को 40 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ जिस पर गोलियों के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान माला देवी (40) के रूप में हुई है, जो बभनपुरा इलाके में एक छोटा होटल चलाने वाले व्यक्ति की पत्नी थी।

Published: undefined

पटना सिटी (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “रविवार शाम जानीपुर इलाके में सड़क किनारे माला देवी का शव मिला जिस पर गोलियों के निशान थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि किसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।”

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और कुछ दिन पहले अपने ससुराल पक्ष से मिलने बभनपुरा आई थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। जांच में सहायता के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी लगाया गया है।”

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीयों को महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम

  • ,
  • 115 रुपये महंगी हुई LPG गैस, घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीयों को महंगाई का झटका

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी

  • ,
  • अखिलेश ने नीतीश के फैसले पर कसा तंज, कहा- हम चाहते थे प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा जाकर रिटायर हो जाएंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले- ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण करने तक कोई समझौता नहीं और पाक-अफगान झड़प पर खुलासा