हालात

दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों की बल्ले-बल्ले, वेतन वृद्धि का प्रस्ताव विधानसभा से हुआ पास

आप सरकार ने पिछले साल अगस्त में वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था, जिसे केंद्र ने इस साल मई में मंजूरी दी जिसके बाद उप राज्यपाल ने भी पिछले महीने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिससे विधेयक को विधानसभा में पेश करने का रास्ता साफ हो गया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को आप सरकार ने मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता विपक्ष के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास कर दिया। आप सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने भी इस साल मई में मंजूरी दे दी थी, जिससे इस विधानसभा में पेश करने का रास्ता साफ हो पाया।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में वेतन बढ़ोतरी से संबंधित पांच संशोधन विधेयकों को पेश किया, जिन्हें सदन में मौजूद विधायकों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। आप सरकार का दावा है कि दिल्ली के विधायकों का वेतन देश में सबसे कम है।

विधानसभा से प्रस्ताव के पारित होने के बाद दिल्ली के विधायकों के वेतन में 12,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति माह तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी वृद्धि होगी। इस तरह कुल मिलाकर वेतन मौजूदा 54,000 रुपये से बढ़कर 90,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा।

आप सरकार ने पिछले साल अगस्त में ही वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था, जिसे केंद्र ने इस साल मई में मंजूरी दी थी जिसके बाद उप राज्यपाल ने भी पिछले महीने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिससे विधेयक को विधानसभा में पेश करने का रास्ता साफ हो गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा