हालात

दिल्ली MCD: AAP ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और उपमेयर के लिए MLA शोएब इकबाल के बेटे मुहम्मद इकबाल को बनाया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी 2023 को होना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली MCD चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जहां एक ओर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए मटिया महल से विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल के नाम का ऐलान किया है। आपको बता दें, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी 2023 को होना है

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आए थे। 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी के खाते में 104 सीटें आई हैं। वहीं, कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

दरअसल, एमसीडी के मेयर पद के कैंडिडेट के नाम का ऐलान करने के लिए आज AAP ने पीएसी की बैठक बुलाई थी। इसमें मंथन के बाद मेयर पद के उम्मीदवार के लिए शैली ओबेरॉय के नाम पर मुहर लग गई। जबकि आम आदमी पार्टी ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी के नाम की घोषणा की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए