
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका देते हुए उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा है कि चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका न दिया जाए, जिससे उनकी बोलने की भूमिका भी सीमित हो जाएगी।
Published: undefined
मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, इस फैसले का असर अब राघव चड्ढा के संसद में बोलने के समय पर भी पड़ेगा और उनके लिए आवंटित समय में कटौती हो सकती है। हाल के महीनों में चड्ढा संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे थे, जिनमें एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय और डिलीवरी बॉयज से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे हैं।
Published: undefined
खबरों में कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा कई बार पार्टी से चर्चा किए बिना ही मुद्दों पर बोल रहे थे। वह किन विषयों पर सदन में अपनी बात रखेंगे, इसकी जानकारी भी पार्टी नेतृत्व को पहले से नहीं देते थे। बताया जा रहा है कि इसको लेकर उन्हें पहले चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इस कार्रवाई के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाना संभावित वजह माना जा रहा है।
Published: undefined
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा पहले से थी कि राघव चड्ढा कई बार पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग नजर आते हैं। हाल ही में जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब कांड मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली, तब भी चड्ढा की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। ऐसे संकेतों के बीच पार्टी का यह कदम संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined