
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, 'द्वारका एक्सप्रेसवे पर जो कथित भ्रष्टाचार हुआ, नेशनल हाईवेज को बनाने में जो भ्रष्टाचार हुआ, उस पर चर्चा करने से बीजेपी भाग क्यों रही है।
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा कि भारत के अंदर जो कैग की रिपोर्ट आई है वो हमारी बनाई हुई तो है नहीं। अगर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हो रहा है तो चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर के सिर पर बंदूक लगाकर तो आप अपनी बात नहीं मनवा सकते, स्पीकर के सामने आपको अपनी बात तो रखनी पड़ेगी। स्पीकर लगातार उनसे कहती रहीं कि आपको भी बात रखने का मौका दिया जाएगा। आप थोड़ा धैर्य से सुनिए। लेकिन फिर भी हमारी दलित स्पीकर से बतमीजी की गई।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined