हालात

जम्मू-कश्मीर: औरंगजेब के बाद कांस्टेबल जावेद की हत्या, अगवा कर आतंकियों ने उतारा मौत के घाट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम को कार में सवार 3 से 4 हथियारबंद आतंकियों ने कुलगाम के वेहिल गांव पहुंचकर फायरिंग की थी और फिर कांस्टेबल जावेद डार को कार में अगवा कर ले गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने कांस्टेबल जावेद डार की हत्या कर दी है

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शहीद कांस्टेबल जावेद डार को पुलिस के जवानों ने श्रद्धांजलि दी।अपने जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

Published: 06 Jul 2018, 9:39 AM IST

गौरतलब है कि आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी जावेद डार का शव कुलगाम के परिवान गांव से आज ही बरामद किया गया था। जावेद डार को शोपियां जिले के वेहिल गांव में उनके घर से गुरुवार, 5 जुलाई को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। खबरों के मुताबिक, जावेद को अगवा कर हत्या करने की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है।

Published: 06 Jul 2018, 9:39 AM IST

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम को कार में सवार 3 से 4 हथियारबंद आतंकियों ने वेहिल गांव पहुंचकर फायरिंग की थी और फिर कांस्टेबल जावेद डार को कार में अगवा कर ले गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच अभी कर रही थी कि इसी दौरान उनका शव कुलगाम से बरामद हो गया।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल जावेद पिछले 5 साल से एसएसपी शैलेंद्र कुमार के साथ ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, जिस वक्त कांस्टेबल जावेद को आतंकियों ने अगवा किया, उस वक्त वह अपनी मां को दवा देने जा रहे थे। उन्होंने अपने अधिकारियों को बताया था कि उनकी मां हज पर जा रही है और उन्हें दवाइयों की जरूरत है।

Published: 06 Jul 2018, 9:39 AM IST

यह कोई पहला मामला नहीं जब किसी पुलिसकर्मी की आतंकियों ने हत्या कर दी है। इससे पहले इसी इलाके में पिछले महीने कांस्टेबल औरंगजेब को आतंकियों ने उस वक्त अगवा कर लिया था, जब वे ईद की छुट्टियां मनाने अपने घर जा रहे थे। 14 जून की शाम को उनका शव पुलवामा जिले के गुस्सु गांव से बरामद हुआ था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 06 Jul 2018, 9:39 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Jul 2018, 9:39 AM IST