हालात

लखनऊ मेल के एसी कोच में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

लखनऊ से दिल्ली आ रही लखनऊ मेल के एक एसी कोच में आग लगने की खबर है। इस हादसे में किसी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो 

उत्तर प्रदेश से खबर आ रही है कि लखनऊ से दिल्ली आ रही लखनऊ मेल के एसी कोच में आग लग गई। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग कोच के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे समय रहते यात्रियों को कोच से उतार लिया गया।

यह घटना हरदोई रेलवे स्टेशन के पास हुई। आग लगने की सूचना फैलते ही यात्री कोच से उतर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और काबू पाया। ट्रेन करीब सवा घंटे खड़ी रहने के बाद आगे रवाना हुई.

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव खत्म होने तक एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की, बोले- मौजूदा लिस्ट पर हो चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा