
दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच मकान और एक होटल के ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए। उन्होंने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमा के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन ‘यंग लाई एसोसिएशन’ (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
पूर्वोत्तर राज्य में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined