
ईद के मौके पर बुधवार को यहां एक तेज रफ्तार कार ने नमाज अदा कर रहे लोगों को कुचल दिया जिसमें 17 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
Published: 05 Jun 2019, 4:59 PM IST
यह हादसा पूर्व दिल्ली के खुरेजी इलाके में स्थित एक मस्जिद में हुआ। इसके तुरंत बाद ही इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। सैकड़ों की तादात में एकत्र हुए लोगों ने जगतपुरी थाने का घेराव कर दिया और तोड़फोड़ करने लगे।
Published: 05 Jun 2019, 4:59 PM IST
खबरों के मुताबिक, नाराज लोगों ने तोड़फोड़ से डीटीसी की एक बस सहित चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।
Published: 05 Jun 2019, 4:59 PM IST
पुलिस उपायुक्त (शहादरा) मेघना यादव ने कहा, “17 लोगों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है और हमने आरोपी ड्राईवर का पता भी लगा लिया है। हम उसे गिरफ्तार करेंगे।” इस तरह सुरक्षा की चूक, खासकर ईद के मौके पर कैसे हुई, इसकी छानबीन जारी है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 05 Jun 2019, 4:59 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Jun 2019, 4:59 PM IST