हालात

यूपी: बिजनौर में हादसा, कार सवार पांच लोग राम गंगा नदी बैराज में डूबे, चार लोगों की मौत

अफजलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर करीब रात आठ बजे अफजलगढ़ थाना अंतर्गत हरेवली राम गंगा नदी बैराज में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार देर रात अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार हरेवली स्थित राम गंगा नदी बैराज में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की डूबकर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान खुर्शीद, राशिद, फैसल और माहरुफ के रूप में हुई है। अफजलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर करीब रात आठ बजे अफजलगढ़ थाना अंतर्गत हरेवली राम गंगा नदी बैराज में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची।

डीएसपी ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम नूरपुर छिपरी के रहने वाले पांच लोग सफेद रंग की वैगनआर कार से अफजलगढ़ से नुमाइश देखकर घर वापस लौट रहे थे। हरेवली राम गंगा नदी बैराज पर चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार नदी में जा गिरी।

डीएसपी ने कहा कि हादसे में स्थानीय गोताखोर की मदद से सिकन्दर को सकुशल बचा लिया गया जबकि खुर्शीद, राशिद, फैसल और माहरुफ की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के शवगृह भेजा गया है। आगे जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर