हालात

हिमाचल प्रदेश में हादसा: मनाली से जालंधर जा रही पर्यटकों की बस बिलासपुर में पलटी, 16 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से सटे राष्ट्रीय मार्ग पर होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हिमाचल प्रदेश में एक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, बिलासपुर शहर से सटे राष्ट्रीय मार्ग पर होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक निजी बस पलट गई। इस भीषण हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 घायल यात्री जिला अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है। वहीं 4 लोगो की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है।

खबरों के मुताबिक, हादसे में सभी घायल मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा के हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया की इस मामले में थाना सदर बिलासपुर में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था