हालात

यूपी के भदोही में हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 64 लोग झुलसे, हर तरफ मची चीख पुकार

यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार की रात लगी भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 64 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के भदोही में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खबरों के मुताबिक, एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 64 लोग झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं। वहीं मरने वालों में 12 और 10 साल के 2 लड़के और 45 साल की एक महिला है।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, पंडाल में दुर्गा माता के दर्शन के लिए करीब 150 से ज्यादा लोग उस वक्त मौजूद थे। जिस वक्त ये घटना हुई उस समय मंच पर नाटक शुरू हुआ ही था कि अचानक मंच के पास वाले हिस्से में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को समझ पाने का मौका भी नहीं मिला। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया था। 

Published: undefined

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस मामले की जांच हो रही है। जांच टीम को पंडाल में हैलोजन के पास से आग लगने के साक्ष्य मिले हैं। आग किन वजहों से लगी इसकी जांच की जा रही है। डीएम ने कहा जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...