हालात

यूपी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना! 40 से 50 हजार रुपए प्रति यूनिट बेचा जा रहा प्लाज्मा, दो आरोपी गिफ्तार

कोरोना महामारी के बढ़ने के साथ जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं, अब मरीजों को चढ़ने वाले प्लाज्मा की भी कालाबाजारी की जाने लगी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोरोना महामारी के बढ़ने के साथ जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं, अब मरीजों को चढ़ने वाले प्लाज्मा की भी कालाबाजारी की जाने लगी है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, थाना बीटा 2 पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से महामारी के दौरान प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को अल्फा कमर्शियल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 यूनिट प्लाज्मा, 01 सैम्पल ब्लड, 35 हजार नगद और गाड़ी और मोबाइल बरामद किए हैं।

दरअसल पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने बताया कि वो मोबाइल फोन के जरिये हास्पिटल में एडमिट मरीजो के परिजनो को 40-50 हजार रुपए प्रति यूनिट प्लाज्मा बेचते थे तथा इस आपदा के दौर में अवैध कमाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध