हालात

यूपी में बच्चों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई, मिड-डे-मील घोटाला में 29 के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में बच्चों के हक पर डाका डालने वालने के खिलाफ कार्रवाई हुई है। यूपी के तीन जिलों में में हुए एक बड़े मिड डे मील घोटाला मामले में करीब 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के तीन जिलों- कन्नौज, प्रतापगढ़ और रायबरेली में हुए एक बड़े मिड डे मील घोटाला मामले में करीब 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर मिड डे मील के लिए आवंटित अनाज को बाजार में बेचने का आरोप है। रायबरेली में एक निजी व्यापारी के गोदाम में इस योजना के लिए भारी मात्रा में आए खाद्यान्न की बरामदगी के लिए छापेमारी के बाद प्रतापगढ़ के 4 पर्यवेक्षकों और 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया।

Published: undefined

रायबरेली के सलोन ब्लॉक के गोदाम में लगभग 155 बैग (करीब 9,300 किलोग्राम) अनाज मिला, जिसे पड़ोस के प्रतापगढ़ से लाया गया था। विभागीय जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि मिड डे मील के लिए आया यह अनाज प्रतापगढ़ के रामपुर-संग्रामगढ़ और रामपुर खास ब्लॉकों के लिए था, जिसे गैर-कानूनी ढंग से रायबरेली के व्यापारियों के बेच दिया गया।

Published: undefined

इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलेपमेंट सर्विसेज (आईसीडीएस) के निर्देशक शत्रुघ्न सिंह के अनुसार, जांच की रिपोर्ट के आधार पर व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) पीके यादव और चाइल्ड डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट अधिकारी (सीडीपीओ) प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह मिड डे मील योजना के वितरण में अनियमितता पाए जाने के बाद कन्नौज में चार मुख्य सेविकाओं और एक मुख्य क्लर्क को निलंबित कर दिया गया।

Published: undefined

कन्नौज में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की टीम को मिड डे मील के लिए आवंटित अनाज बड़ी मात्रा में एक ऑटो रिक्शा में मिले थे जिसे कहीं ले जाया जा रहा था। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती मामले में सुनवाई टली, अब अगली सुनवाई 30 जुलाई

  • ,
  • क्या है युद्धविराम के पीछे का असली खेल? अमेरिका-इजरायल रिश्तों को लेकर ईरानी विदेश मंत्री ने उठाए सवाल

  • ,
  • जब हर चौथा छात्र उठाए सीबीएसई की विश्वसनीयता पर सवाल, तो क्या दोबारा कराई जानी चाहिए 12वीं की परीक्षा !

  • ,
  • खेल: ICC रैंकिंग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने लगाई जबरदस्त छलांग और फिजियो को हटाए जाने से नाखुश पाकिस्तानी खिलाड़ी

  • ,
  • कांग्रेस ने मणिपुर में लोगों को बंधक बनाये जाने पर केंद्र को घेरा, पूछा- क्यों मूक दर्शक बनी है सरकार