हालात

अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, एक बार फिर सांस लेने में हुई दिक्कत

इस महीने यह दूसरी बार है जब दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को इस महीने दूसरी बार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर सांस फूलने की शिकायत के बाद मंगलवार को हिंदुजा अस्पताल, खार के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनकी हालत स्थिर है।

Published: undefined

इस महीने यह दूसरी बार है जब दिग्गज अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

9 जून को अभिनेता के आधिकारिक अकाउंट से एक स्वास्थ्य अपडेट ट्वीट किया गया था, जिसमें लिखा था, "आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। दिलीप साहब का सफल उपचार किया गया। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बात की थी। वो आशावादी हैं कि उन्हें कल (गुरुवार) को छुट्टी दे दी जाएगी।"

Published: undefined

जब अभिनेता पहले अस्पताल में थे, उनकी पत्नी, अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी कर प्रशंसकों को उनके प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद दिया और सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया। दिलीप कुमार को 11 जून को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined