हालात

विवेक ओबेरॉय ने शेयर की ऐश्वर्या की ‘अपमानजनक’ फोटो, महिला आयोग ले सकता है ऐक्शन 

विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी ने भी विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है। एनसीपी ने कहा, “उसके (विवेक ओबेरॉय) खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के एक ट्वीट पर हंगामा मच गया है। इस ट्वीट की वजह से विवेक बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। उनकी ये हरकत से लोग नाराज हो गए हैं। दरअसल विवेक ओबेरॉय ने एक ऐसी तस्वीर ट्वीट किया है जिसमें खुद विवेक, सलमान खान, ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराघ्या भी नजर आ रही हैं।

पहली तस्वीर में एश्वर्या सलमान खान के साथ हैं, दूसरी में विवेक के साथ और तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अभिषेक और बेटी अराध्या हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं सलमान वाली तस्वीर में ओपीनियन पोल, विवेक वाली तस्वीर में एग्जिट पोल और अभिषेक वाली तस्वीर में रिजल्ट लिखा है। विवेक ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उनके इस हरकत से लोग नाराज हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है।

विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी ने भी विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है। एनसीपी ने कहा, "उसके (विवेक ओबेरॉय) खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए।" वहीं अब यह मामला महाराष्ट्र महिला आयोग के संज्ञान में भी आ गया है। आयोग आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर ऐक्टर विवेक ओबेरॉय के खिलाफ ऐक्शन लेने पर विचार कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!