हालात

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

इससे पहले व्यवसायी राज कुंद्रा आज मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें 'अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने' से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देर शाम एक बड़ी कार्रवाई में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने कहा कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

इससे पहले व्यवसायी राज कुंद्रा आज मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें 'अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने' से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस साल फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी और कई अलग-अलग ठीकानों पर छापेमारी भी की थी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता है। इसी मामले में आज क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पिछले कई महीनों से जांच चल रही थी और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि पिछले कुछ महीनों से मुंबई में अश्लील फिल्मों की शूटिंग आम हो गई है और उन्हें हॉटशॉट नाम के एक ऐप पर अश्लील रिलीज किया जाता है। इस ऐप का मालिक राज कुंद्रा बताया जा रहा है। हालांकि, राज कुंद्रा ने दावा किया है कि उसका इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में राज कुंद्रा पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता बनकर उभरा है। इसी आधार पर कुंद्रा को आज गिरफ्तार किया गया है। अब उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस पूरे घनाक्रम पर शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा के परिवार से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन