हालात

अफगानिस्तान में तालिबान के अड्डे पर सेना की बड़ी कार्रवाई, हवाई हमले में 33 आतंकवादी ढेर

अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लड़ाकू विमानों ने बुधवार दोपहर अशांत जिलों के कुछ हिस्सों में तालिबान को निशाना बनाया, जिसमें 33 विद्रोही मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के कलदार और शोटेर्पा जिलों में तालिबान के अड्डे पर हुए हवाई हमले में करीब 33 आतंकवादी मारे गए हैं। अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Published: undefined

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लड़ाकू विमानों ने बुधवार दोपहर अशांत जिलों के कुछ हिस्सों में तालिबान को निशाना बनाया, जिसमें 33 विद्रोही मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए।

Published: undefined

हवाई हमले के दौरान भारी मात्रा में तालिबान का हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट किया गया।
1 मई को अफगानिस्तान से अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी की शुरूआत के बाद से तालिबानी आतंकवादियों ने 70 से अधिक जिलों पर कब्जा कर लिया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा