152 साल बाद लगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, क्या आपने किया नीले और लाल चांद का दीदार?
152 साल बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा है। इस दौरान नीले और लाल चांद का दीदार किया गया। भारत में चंद्र ग्रहण का समय 5:18 मिनट पर शुरू हुआ। रात करीब 8 बजकर 41 मिनट पर चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया 152 साल बाद लगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
152 साल बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा है। ग्रहण लगते ही कुछ समय के लिए चांद नीला और फिर लाल हो गया। यह चंद्र ग्रहण काफी खास है। इस चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। इसे देखने से आंखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नासा इस चंद्र ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट कर रही है। भारत के कई हिस्सो में चंद्र ग्रहण को देखा गया। भारत के अलावा इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी इसे देखा जा सकता है।
भारत में चंद्र ग्रहण का समय 5:18 पर शुरू हुआ, और रात करीब 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा। अमेरिका में चंद्र ग्रहण का अंत दिखेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए