हालात

फ्री वैक्सीन का ढिंढोरा पीटने के बाद अब टीका लगवाने वालों से पीएम केयर्स फंड में 500 रुपए मांग रही बीजेपी

मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके सक्षम लोगों से प्रधानमंत्री केयर फंड में पांच सौ रुपये जमा करने का आह्वान किया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके सक्षम लोगों से प्रधानमंत्री केयर फंड में पांच सौ रुपये जमा करने का आह्वान किया है। मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने हमला करते हुए बीजेपी से यह जानना चाहा है कि क्या इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ठाकुर ने इंदौर में कहा कि, "कोविड की विसंगतियों की वजह से सब व्यवस्थाएं तो प्रभावित हुई हैं। मैं आप सभी से क्रमबद्ध प्रार्थना करना चाहती हूं कि यदि प्रभु ने हमें सक्षम और समर्थ बनाया है, तो जो वैक्सीन हमें लगी है। हम जानते हैं कि प्रति व्यक्ति एक डोज 250 रुपए का है। जिन्हें दोनों डोज लग चुके हैं। वे सभी एक डोज के 250 रुपए के मान से 500 रुपए पीएम केयर्स फंड में अवश्य डालें।"

पर्यटन मंत्री ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि, "शर्म आनी चाहिये, पहले देश भर में फ्री वैक्सीन की घोषणा की और अब वैक्सीन के 500 रुपये मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व स्पष्ट करे कि क्या बीजेपी जनता से वैक्सीन के दो डोज के 500 रुपये पीएम केयर फंड में लेने का अभियान चला रही है। नहीं तो मंत्री उषा ठाकुर पर कार्यवाही हो।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार