हालात

अनलॉक की ओर महाराष्ट्र, पांच लेवल पर हटेगी पाबंदी, मुंबई को करना होगा इंतजार, कोरोना केस घटने पर सरकार का फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य को अनलॉक करने का ऐलान कर दिया है। अनलॉक की यह प्रक्रिया पांच फेज में होगी। हालांकि केस कम होने के बावजूद मुंबई को अनलॉक करने पर 15 जून के बाद फैसला होगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

लंबे समय तक कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे महाराष्ट्र में अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रतिबंधों में कई तरह की रियायतें देकर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत पूरे राज्य में कल से पांच लेवल के आधार पर लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है। हालांकि मुंबई को इस छूट के लिए अभी इंतजार करना होगा। केस कम होने के बावजूद मुंबई के अनलॉक पर 15 जून के बाद फैसला लिया जाएगा।

Published: undefined

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने 5 स्तरों की अनलॉक योजना तैयार की है। इसके लिए लेवल 1, 2, 3, 4 और 5 बनाए गए हैं, जिनके आधार पर अनलॉक किया जाएगा। जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फसदी है, वहां राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिले लेवल 1 के तहत आते हैं, इसलिए वहां पर कल से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। औरंगाबाद, भंडारा, धुले, गढ़चिरौली, जलगांव, जलगना, नांदेड़, नासिक, परभणी और ठाणे आते हैं। जबकि लेवल 2 में मुंबई के अलावा अमरावती, हिंगोली और नंदुरबार जिले शामिल हैं।

Published: undefined

आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि लेवल 1 के तहत आने वाले जिलों में सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चलाने की अनुमति होगी यानी पूर्ण अनलॉक होगा। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5%, बेड की उपलब्धता 25% है, उन्हें अनलॉक किया जाएगा। ऐसी जगहों पर निजी और सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे और साथ ही थिएटर और मॉल भी खुलेंगे। साथ ही ऐसे स्थानों पर विवाह, अंतिम संस्कार, फिल्म और सीरियल की शूटिंग की भी अनुमति होगी।

Published: undefined

हालांकि, 5 फीसदी से कम संक्रमण दर होने के बावजूद भी मुंबई अभी अनलॉक नहीं होगा। मुंबई में अनलॉक को लेकर 15 जून के बाद फैसला होगा। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुंबई चूंकि लेवल 2 पर है, इसलिए लोकल ट्रेनों को आम जनता के लिए खोला नहीं जाएगा। हालांकि अगर साप्ताहिक समीक्षा में पॉजिटिविटी रेट में सुधार होता है, तो हम निश्चित रूप से अनलॉक के बारे से सोचेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की