हालात

एनकाउंटर में विकास दुबे के मारे जाने की खबर सुनकर उसकी मां ने क्या कहा, कहां हैं गैंगस्टर के परिवार वाले?

अभी तक गैंगस्टर के परिवार का कोई भी सदस्य उसकी मौत की खबर सुनने के बाद अस्पताल नहीं पहुंचा है। विकास दुबे की मां सरला दुबे लखनऊ में हैं, लेकिन उन्होंने मीडिया कर्मियों से मिलने से मना कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे के शव को यूपी के कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रखा गया है। इसी अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों को भी भर्ती कराया गया है। कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टर आरबी कमल ने बताया, “तीन घायल पुलिस कर्मियों की हालत स्थिर है। विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको चार गोलियां लगी थीं। तीन गोलियां सीने में लगी थीं और एक हाथ में।”

अभी तक गैंगस्टर के परिवार का कोई भी सदस्य उसकी मौत की खबर सुनने के बाद अस्पताल नहीं पहुंचा है। विकास दुबे की मां सरला दुबे लखनऊ में हैं, लेकिन उन्होंने मीडिया कर्मियों से मिलने से मना कर दिया है। कृष्णा नगर क्षेत्र में लखनऊ आवास के बाहर कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश दुबे फरार है। विकास की पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को एसटीएफ अपने साथ ले गई थी और दोनों कानपुर में पुलिस लाइन में हैं।

उधर, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच से संबंधि,त कार्यवाही पूरी कर रही हैं। एनकाउंटर स्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है। वह एनकाउंटर साइट से सबूत जुटा रही है। मुठभेड़ स्थल पर भारी भीड़ जमा है। विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोग एनकाउंटर साइट पर पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश से कानपुर ला रही थी। पुलिस के मताबिक, रास्ते में काफिले की वो गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास बैठा था। पुलिस ने बताया कि जैसे ही गाड़ी पलटी विकास पुलिस एक पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

विकास दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। महाकाल मंदिर से विकास दुबे की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी हुई थी। मध्य सरकार और पुलिस ने बताया था कि गैंगस्टर जैसे ही महाकाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचा, वहां एक सुरक्षा गार्ड ने उसे पहचान लिया था। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद विकास को कानपुर लाया जा रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jul 2020, 12:59 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत