हालात

सलमान खान के बाद अब उनके पिता सलीम खान को धमकी, महिला बोली- सही से रहो, लॉरेंस को भेजूं क्या?, हिरासत में आरोपी

बाइक पर जा रहे एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने बैंडस्टैंड पर सलीम खान को बैठे हुए देखा। वे यूटर्न लेकर उनके पास पहुंचे और कहा कि ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’?’’

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने कथित तौर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब सलीम खान बुधवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में बैठे थे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे सलीम खान के साथ केवल मजाक कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोपहिया वाहन पर जा रहे एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने बैंडस्टैंड पर सलीम खान को बैठे हुए देखा। वे यूटर्न लेकर उनके पास पहुंचे और कहा कि ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’?’’ अधिकारी के मुताबिक सलीम खान को धमकाने के बाद दोनों वहां से चले गए।

इसके बाद सलीम खान के सुरक्षाकर्मी ने बुधवार को बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने हमें बताया कि वे केवल मजाक कर रहे थे।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई