हालात

सोनिया गांधी के बाद सुनीता केजरीवाल से मिले हेमंत और कल्पना सोरेन, AAP ने कहा- तानाशाही के खिलाफ INDIA एकजुट

सीएम केजरीवाल को ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन सीबीआई के मामले में जमानत न मिलने पर वह अभी जेल में हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात की थी। जेल से बाहर आने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी।

दरअसल हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था। बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली।

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार कम हो रहा है और उनकी शुगर की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। उनकी तबीयत के बारे में जानने और उनकी पत्नी को मिलने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ उनके आवास पर पहुंचे जहां सुनीता केजरीवाल ने दोनों का स्वागत किया।

इस मुलाकात के बारे में आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्टर जारी किया है जिसमें इस मुलाकात का वीडियो लगाया गया है और लिखा गया है कि तानाशाही के खिलाफ एकजुट है इंडिया। हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे पर कहा था कि बीजेपी ने न्यायपालिका को अपमानित किया है। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।

बता दें कि सीएम केजरीवाल को ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन सीबीआई के मामले में जमानत न मिलने पर वह अभी जेल में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट