
कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने रायपुर जा रहे पवन खेड़ा को पहले प्लेन से नीचे उतारा गया और फिर दिल्ली एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि असम पुलिस की सिफारिश पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि कांग्रेस नेता को किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच असम पुलिस पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।
Published: undefined
असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुइयां ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि असम के दीमा हसाओ के हाफलोंग में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनपर किस जुर्म के तहत असम पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Published: undefined
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं।
Published: undefined
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे। ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था। BJP कानून नहीं मानती।
Published: undefined
वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को रोकने का प्रयास है। कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस घटना को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा जी को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है। उन्होंने पूछ कि पवन खेड़ा ने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया? श्रीनेत ने पीएम मोदी के बयान को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने इस घटना को तानाशाही करार दिया है।
Published: undefined
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के हमारे नेताओं को अधिवेशन में भाग लेने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा जाने का मतलब यह है कि भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार राज्य में हमको परेशान कर रही है कि हम ठीक से आयोजन न कर पाएं, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी की गई। बघेल ने कहा कि बीजेपी सोनिया-राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में बहुत कुछ कहती रही है, लेकिन हमने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यह साफ इशारा करता है कि वे कांग्रेस नेताओं को रोकना चाहते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined