हालात

बंगाल चुनाव से पहले ममता का आरोप- आखिरी समय पर टीएमसी के बूथ एजेंटों को गिरफ्तार करने की हो रही है साजिश

ममता ने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कभी भी इतना गंदा राजनीतिक खेल नहीं देखा, जैसा बीजेपी खेल रही है। उन्होंने कहा कि इतना गंदा राजनीतिक खेल खेलने के बावजूद बीजेपी इस बार बंगाल पर कब्जा करने के अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पाएगी।

बंगाल चुनाव से पहले ममता का आरोप- आखिरी समय पर टीएमसी के बूथ एजेंटों को गिरफ्तार करने की हो रही है साजिश
बंगाल चुनाव से पहले ममता का आरोप- आखिरी समय पर टीएमसी के बूथ एजेंटों को गिरफ्तार करने की हो रही है साजिश फोटोः IANS

पश्चिम बंगाल चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के निर्देशों पर पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस के बूथ एजेंटों को आखिरी समय में गिरफ्तार करने की साजिश हो रही है, ताकि उन बूथों पर उनकी गैर-मौजूदगी में चुनाव कराए जा सकें।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के बूथ एजेंटों की गिरफ्तारी का आदेश इसलिए दिया गया है ताकि वे पोलिंग बूथों पर बैठ न सकें। इसलिए आपको विकल्प तैयार रखने चाहिए। अगर किसी एक बूथ एजेंट को गिरफ्तार किया जाता है, तो उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को ले लेनी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी, तो आपके परिवार की महिला सदस्यों को बूथ एजेंट की भूमिका निभानी होगी।"

Published: undefined

ममता बनर्जी ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, उनके नामों को दोबारा सूची में शामिल करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके लिए, मैं सुप्रीम कोर्ट तक गई हूं। मैंने आपकी खातिर जमीन पर लड़ाई लड़ी है। मैं किसी भी कीमत पर हटाए गए नामों को फिर से शामिल करवाना सुनिश्चित करूंगी। अगर मैं अभी ऐसा नहीं कर पाई, तो यकीनन आने वाले दिनों में मैं इसे जरूर सुनिश्चित करूंगी।

Published: undefined

चुनाव आयोग पर 'विशेष गहन पुनरीक्षण' के नाम पर आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि इस प्रक्रिया के कारण पश्चिम बंगाल में अब तक 250 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आपको अपने मतपत्रों के जरिए इसका बदला लेना होगा। तृणमूल कांग्रेस को दिया गया आपका वोट ही वह बदला होगा।

Published: undefined

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कभी भी इतना गंदा राजनीतिक खेल नहीं देखा, जैसा कि वह अब देख रही हैं। ममता ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति में हूं। पहले केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हूं। लेकिन, कभी भी इतना गंदा राजनीतिक खेल नहीं देखा, जैसा बीजेपी खेल रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतना गंदा राजनीतिक खेल खेलने के बावजूद बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने के अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पाएगी। हम बीजेपी को बाहर निकालने के लिए अपना खेल खेलेंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined