
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग के समय तकनीकी दिक्कत आने की वजह से एयर एंबुलेंस का बैलेंस बिगड़ गया। हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लगभग लैंड कर चुका था। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने की वजह से यह सीधे नीचे उतर गया।
Published: undefined
घटना के समय हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे। प्रशासन के मुताबिक यह तीनों लोग सुरक्षित हैं। घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना में हेलीकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि यह सभी लोग सही सलामत बाहर निकल आए।
बताया जा रहा है कि यह एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ धाम आ रहा था। गढ़वाल जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है। अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा कैसे हुआ।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined