हालात

निजी हाथों में जाते ही एयर इंडिया ने सरकार को उधार में टिकट देना किया बंद, विभागों को आदेश, नकद में कराएं बुकिग

निजी हाथों में जाते ही एयर इंडिया ने सरकार और उसके विभागों को उधार में टिकट देना बंद कर दिया है। इस सिलसिले में सरकार ने भी सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे एयर इंडिया में बुकिंग नकद में ही कराएं। एयर इंडिया को कुछ दिन पहले ही टाटा ने खऱीदा है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

एयर इंडिया अब केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग को उधार में टिकट नहीं देगी। एयर इंडिया अब निजी हाथों में जा चुकी है और कुछ दिन पहले ही टाटा समूह ने इसे खरीदा है। इसके बाद से ही एयर इंडिया ने सरकार को क्रेडिट पर बुकिंग बंद कर दी है।

इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और केंद्र सरकार के सभी विभागों को निर्देश भेजा है कि एयर इंडिया का बकाया जल्द से जल्द चुकाया जाए। साथ ही सभी विभागों को निर्देश है कि अब से एयर इंडिया में टिकट बुक कराने के लिए नकद भुगतान किया जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई