हालात

वायु प्रदूषण: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद फिर बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर, ITO पर 263 पहुंचा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आनंद विहार में आज एक्यूआई 282 दर्ज किया गया है। वहीं आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश भी काम नहीं आई है। एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आज एक्यूआई लेवल की बात करें तो वायु गुणवत्ता आज 'खराब' कैटेगरी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आनंद विहार में आज एक्यूआई 282 दर्ज किया गया है। वहीं आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया है। 

शुक्रवार सुबह दिल्ली वासी सोकर उठे तो बाहर का नजारा बदला सा था। पिछले एक सप्ताह से जहरीली हवा में सांस ले रहे लोगों को हवा साफ मिली तो हल्की वर्षा से सबकुछ धुला धुला सा लग रहा था। चूंकि वर्षा का दौर बाद में भी रुक- रुककर दिनभर चल, इससे वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण काफी हद तक धुल गए।

गौरतलब है कि दिवाली के अगले 13 तारीख से हवा फिर से 'गंभीर' श्रेणी में चले जाने की संभावना है। प्रदूषण के स्तर में आगे होने वाला बदलाव काफी कुछ दीवाली पर होने वाली आतिशबाजी और पटाखों पर भी निर्भर करेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध