हालात

बिहार के कई शहरों में बढ़ रहा वायु प्रदूषण, देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना भागलपुर, पटना में भी हवा जहरीली

भागलपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया, इसके बाद कटिहार (221), बेतिया (219), बेगूसराय (218), सहरसा (216), मुजफ्फरपुर (181) और पटना (176) का स्थान रहा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखी गई है, जिससे भागलपुर देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। मंगलवार को भागलपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया, इसके बाद कटिहार (221), बेतिया (219), बेगूसराय (218), सहरसा (216), मुजफ्फरपुर (181) और पटना (176) का स्थान रहा।

जानें क्या है प्रदूषण स्तर


शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है। हालांकि, बुधवार सुबह स्थिति में सुधार हुआ। अधिकांश शहरों में एक्यूआई 200 अंक से नीचे गिर गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाले धुएं और जहरीली गैसें और बड़ी संख्या में सड़कों और इमारतों के निर्माण के चलते वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल