
देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने एक अहम प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। यह वही प्लान है, जिसकी कीमत अब तक 4,000 रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4,999 रुपये कर दिया गया है।
यह बढ़ोतरी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि साल 2026 में यह पहला टैरिफ हाइक है। नए दाम Airtel के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट कर दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस बदलाव पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इस प्राइस अपडेट की जानकारी TelecomTalk वेबसाइट के जरिए सामने आई है।
अगर सीधे आंकड़ों में बात करें तो Airtel ने इस इंटरनेशनल प्रीपेड प्लान की कीमत में लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा किया है। कंपनी ने यह प्लान बीते साल अप्रैल 2025 में लॉन्च किया था, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया था, जो लंबे समय तक विदेशों में रहते हैं या बार-बार इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं।
Airtel का यह ₹4,999 वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल टेंशन-फ्री कनेक्टिविटी मिलती है, चाहे यूजर भारत में हो या विदेश में।
इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान इस प्लान में यूजर्स को:
100 मिनट आउटगोइंग कॉल
100 मिनट इनकमिंग कॉल
5GB डेटा
100 आउटगोइंग SMS
मिलते हैं। यह बेनेफिट्स उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं, जो काम या पढ़ाई के सिलसिले में लंबे समय तक विदेश में रहते हैं।
इस प्लान की खास बात यह है कि यह सिर्फ इंटरनेशनल यूज के लिए सीमित नहीं है। भारत के अंदर रहने पर भी यूजर्स को भरपूर फायदे मिलते हैं।
भारत में इस प्रीपेड प्लान के तहत:
अनलिमिटेड कॉलिंग (रोमिंग सहित)
डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा
डेली 100 SMS
जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं, जो इसे एक ऑल-राउंडर पैक बनाते हैं।
फिलहाल Airtel ने सिर्फ इसी एक इंटरनेशनल प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाई है। बाकी प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान्स में किसी तरह के बदलाव की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, नए दाम कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
इस कीमत बढ़ोतरी को देखकर माना जा रहा है कि आने वाले समय में टेलिकॉम सेक्टर में और भी टैरिफ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर इंटरनेशनल रोमिंग जैसे प्रीमियम सेगमेंट में कंपनियां कीमतों को धीरे-धीरे री-एडजस्ट कर सकती हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए