हालात

अजित पवार प्लेन क्रैशः रोहित पवार ने मांगा उड्डयन मंत्री का इस्तीफा, कहा- VSR कंपनी के साथ संबंधों की जांच हो

रोहित पवार ने कहा कि डीजीसीए के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी अपील की कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं। इस दौरान उन्होंने हादसे की तकनीकी पहलुओं पर भी सवाल खड़े किए।

अजित पवार प्लेन क्रैशः रोहित पवार ने मांगा उड्डयन मंत्री का इस्तीफा, कहा- VSR कंपनी के साथ संबंधों की जांच हो
अजित पवार प्लेन क्रैशः रोहित पवार ने मांगा उड्डयन मंत्री का इस्तीफा, कहा- VSR कंपनी के साथ संबंधों की जांच हो फोटोः सोशल मीडिया

एनसीपी नेता अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले को लेकर एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की। रोहित पवार ने कहा कि इस विमान हादसे को लेकर उन्होंने अपनी ओर से जांच की है और इसमें कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, उसे कोई बचा रहा है। उन्होंने वीएसआर से नायडू के संबंधों की भी जांच की मांग की है।

Published: undefined

रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पत्र लिखकर मांग की कि 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को केंद्र सरकार से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए। कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने अपने पत्र में दावा किया कि दुर्घटनाग्रस्त लियरजेट 45 विमान की मालिक कंपनी वीएसआर और उसके साथ नायडू के संबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इसकी जांच एक स्वतंत्र और सक्षम प्राधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।

रोहित पवार ने पत्र में कहा, ‘‘आपने (प्रधानमंत्री) अजित दादा और देश के प्रति उनके योगदान के प्रति हमेशा सम्मान दिखाया है। इस संदर्भ में, मैं अनुरोध करता हूं कि राम मोहन नायडू को जांच पूरी होने तक अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है ताकि इसकी पड़ताल की जा सके कि वीएसआर के मामले में डीजीसीए किसी भी तरह से प्रभावित तो नहीं हुआ था।’’

Published: undefined

रोहित पवार के मुताबिक, VSR कंपनी से जुड़े कई लोग सत्ता में हैं, इनमें से कुछ राज्यों में तो कुछ केंद्र में सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने वाली पार्टियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अगर कोई VSR कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहा है, तो वह भी इस साजिश का हिस्सा है। रोहित पवार ने कहा कि डीजीसीए के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में लगे हुए हैं। रोहित पवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी अपील की कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं। इस दौरान उन्होंने हादसे की तकनीकी पहलुओं पर भी सवाल खड़े किए।

रोहित पवार ने कहा कि दुर्घटना के समय विमान में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए थे, जिससे ब्लैक बॉक्स को लेकर भी संदेह पैदा होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी गंभीर खामियां थीं। साथ ही जहां यात्रियों का सामान रखा जाता है, वहां अतिरिक्त पेट्रोल के कैन रखे गए थे, जिसकी वजह से आग लगी और हादसा हुआ। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि अजित पवार को न्याय मिल सके।

Published: undefined

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को पुणे जिले में बारामती हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद से ही रोहित पवार ने विमान दुर्घटना से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उजागर करने के लिए कई संवाददाता सम्मेलन किए हैं और साजिश की आशंका जताई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined