हालात

अजित पवार की मौत की हो सीबीआई जांच, पत्नी सुनेत्रा ने देवेंद्र फडणवीस से मिलकर उठाई मांग

इससे पहले एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने एक प्रेजेंटेशन पेश करते हुए अजित पवार के विमान हादसे पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे की व्यापक, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच का आदेश देने की अपील की थी।

अजित पवार की मौत की हो सीबीआई जांच, पत्नी सुनेत्रा ने देवेंद्र फडणवीस से मिलकर उठाई मांग
अजित पवार की मौत की हो सीबीआई जांच, पत्नी सुनेत्रा ने देवेंद्र फडणवीस से मिलकर उठाई मांग फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है, जिसमें एनसीपी नेता अजित पवार और अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Published: undefined

सुनेत्रा पवार ने अपने बड़े बेटे पार्थ पवार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं- सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और हसन मुश्रीफ के साथ सीएम फडणवीस से मुलाकात की और विमान हादसे की सीबीआई जांच किए जाने की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा। इस मुलाकात के बाद सुनील तटकरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री से इस पूरी घटना की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Published: undefined

तटकरे ने कहा, ‘‘सरकार ने पहले ही स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा जांच शुरू कर दी है और मुख्यमंत्री ने हमें कहा है कि वह सीबीआई जांच का आदेश देंगे। हमें लगता है कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जाने वाली जांच व्यापक होगी।’’ उन्होंने कहा कि एनसीपी विधायक दल पूरी तरह से सुनेत्रा पवार के साथ है और इसमें कोई असहमति नहीं है।

Published: undefined

इससे पहले एनसीपी-एसपी विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने एक प्रेजेंटेशन के साथ अजित पवार के विमान हादसे पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे 28 जनवरी को बारामती के पास हुए विमान दुर्घटना की व्यापक, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच का आदेश दें।

Published: undefined

बता दें कि 28 जनवरी को पुणे के बारामती में लेयरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित छह लोगों की जान चली गई थी। अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति के चल रहे चुनावों के बीच एक जनसभा में भाग लेने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined