कैलिफोर्निया: अकाली दल के नेता मंजीत सिंह जीके पर हमला, मुंह पर कालिख पोतकर की पिटाई, वीडियो आया सामने
खुद पर हुए हमले के बाद मंजीत सिंह जीके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे ऊपर 20 लोगों ने गुरुद्वरा के बाहर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों ने गुरुद्वारे की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया अकाली दल के नेता मंजीत सिंह जीके
अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया में गुरुद्वारा के बाहर हमला हुआ है। उनपर हुए हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग उनकी पिटाई करते हुए दिखई दे रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर कालिख भी पोती गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खुद पर हुए हमले के बाद मंजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे ऊपर 20 लोगों ने गुरुद्वरा के बाहर हमला किया। हमला करने वालों ने गुरुद्वारे की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा। जिस वक्त मुझ पर हमला हुआ उस वक्त मैंने अपने सहयोगियों से कहा कि एक शब्द न कहें और शांति बनाए रखें।”
इससे पहले 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में भी मंजीत सिंह और उनके परिजनों पर हमला हुआ था। मंजीत सिंह के मुताबिक उनके ऊपर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए