हालात

अखिलेश ने बीजेपी को 'संगठित गिरोह' बताया, कहा- झूठ और नफरत फैलाना इसका एजेंडा, 2027 में सत्ता से होगी बाहर

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी से सचेत करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार तय है और इसके लिए अभी से जमीनी स्तर पर काम शुरू करना होगा।

अखिलेश ने बीजेपी को 'संगठित गिरोह' बताया, कहा- झूठ और नफरत फैलाना इसका एजेंडा, 2027 में सत्ता से होगी बाहर
अखिलेश ने बीजेपी को 'संगठित गिरोह' बताया, कहा- झूठ और नफरत फैलाना इसका एजेंडा, 2027 में सत्ता से होगी बाहर फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बीजेपी को एक 'संगठित गिरोह' करार देते हुए कहा कि नफरत फैलाना और समाज में दूरी बनाना ही इसका प्रिय एजेंडा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नफरत और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2027 में प्रदेश की सत्ता से बाहर होगी।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा और विधानसभा में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सुरक्षित सीट पर एसपी की ओर से पूर्व में खड़े किये गए प्रत्याशियों और नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी का आचरण निम्न स्तरीय है और वह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी संगठित गिरोह है। नफरत फैलाना और समाज में दूरी बनाना बीजेपी का प्रिय एजेंडा है।’’

Published: undefined

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र के साथ छल कर रही है और महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि देश में महिला आरक्षण कानून 2023 में ही लागू हो चुका है, लेकिन बीजेपी के नेता झूठ बोलने से नहीं बाज आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बीजेपी की नीतियों और उसके प्रचार तंत्र को समझ चुकी है।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘देश की जनता बीजेपी के झूठ और भ्रामक प्रचार को समझ रही है। पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकता से घबराई बीजेपी जनता के बीच इसी तरह का प्रोपेगेंडा चलाती है। बीजेपी भ्रष्टाचार, लूट, महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए झूठ का सहारा लेती है।’’

Published: undefined

सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी से सचेत करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव भाजपा का हारना तय है।उन्होंने कहा कि बीजेपी से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी से जमीनी स्तर पर काम शुरू करना होगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव जमीन पर ही लड़ा जाता है, इसलिए अपनी ताकत पर भरोसा रखना होगा।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया था और अब लोकतंत्र व जनता के सम्मान को बचाने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को न्याय मिलेगा।

Published: undefined