हालात

बिजली कटौती पर अखिलेश ने योगी सरकार की ली चुटकी, कहा- 5 साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उप्र में 5 साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में 'व्यापक सुधार' की जरूरत है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी की ओर से बिजली विभाग में सुधार को लेकर दिए गए आदेश पर चुटकी ली है। पार्टी ने कहा है कि पांच साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उप्र में 5 साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में 'व्यापक सुधार' की जरूरत है। बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार ये बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो सुधार लागू कैसे होंगे। भ्रष्टाचार से सांठगांठ का अंत ही हर सुधार का मूल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों प्रदेश भर में रोस्टर के मुताबिक निर्बाध बिजली का आदेश देते हुए बिजली विभाग में व्यापक सुधार करने को कहा था। उनका स्पष्ट तौर पर मानना है कि ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक आवश्यकता है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से विभागीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर हर स्तर पर व्यापक बदलाव करने के लिए कहा है। निर्देश दिया कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। योगी ने बिलिंग व्यवस्था सुधारने के साथ ही बिजली के बकाए की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में शेड्यूल के मुताबिक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर संभव इंतजाम किए जाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार