हालात

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी राज मतलब भ्रष्टाचार का भंडार

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि जिनके करीबी और सहायक अधिकारी के पास 100 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली है तो सोचिए उनके पास ख़ुद कितनी दौलत होगी। बीजेपी राज मतलब ही भ्रष्टाचार का भंडार है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ला के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि योगी सरकार के सुशासन के दावों की आये दिन पोल खुल रही है और हर विभाग में दलालों और रिश्वतखोरी चरम पर है। 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि जिनके करीबी और सहायक अधिकारी के पास 100 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली है तो सोचिए उनके पास ख़ुद कितनी दौलत होगी और उनके उस ऊपरवाले के पास कितनी, जिनके प्रश्रयत्व के आशीर्वाद से वो ज़मींदोज़ होने से बचे हैं. बीजेपी राज मतलब ही भ्रष्टाचार का भंडार है।

गौरतलब है कि ऋषिकांत शुक्ल कानपुर नगर पुलिस में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। पुलिस विभाग में आने के बाद अपने शुरुआती दिनों में वह वर्ष 1998 से 2006 तक और प्रभारी निरीक्षक के रूप में दिसंबर 2006 से साल 2009 तक लगभग 10 साल से अधिक समय तक कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद भी इन्हें उन्नाव में तैनाती मिली और वर्तमान समय में वह मैनपुरी में तैनात हैं। 

एसआईटी की जांच व सत्यापन में ऋषिकांत शुक्ला द्वारा स्वयं, अपने परिवारीजन, साथियों व साझेदारों के साथ करीब 100 करोड़ की अकूत संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है। 12 स्थानों पर उपलब्ध संपत्ति करीब 92 करोड़ की है, जबकि तीन अन्य स्थानों पर उपलब्ध संपत्तियों के अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा