हालात

अखिलेश यादव का अमित शाह पर पलटवार, समझाया 'JAM' का क्या है असली मतलब!

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी में 'जेएएम' का मतलब, 'जे' से 'झूठ', 'ए' से 'अहंकार' और 'एम' से 'महंगाई' बताई। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अलावा कोई भी एक बार में इतने झूठ नहीं बोलता। सत्ता में उनका अहंकार बेजोड़ है और उनके शासन में कीमतें आसमान छू गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को 'जेएएम' को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में कहा था कि समाजवादी पार्टी में 'जेएएम' का मतलब 'जिन्ना के लिए जे, आजम के लिए ए और मुख्तार के लिए एम' बताया था।

अखिलेश यादव ने रविवार को पलटवार करते हुए बीजेपी में 'जेएएम' का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि 'जे' से 'झूठ', 'ए' से 'अहंकार' और 'एम' से 'महंगाई' बताई। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "बीजेपी के अलावा कोई भी एक बार में इतने झूठ नहीं बोलता। सत्ता में उनका अहंकार बेजोड़ है और उनके शासन में कीमतें आसमान छू गई हैं। उन्होंने मुझे जैम भेजा है, और अब मैं उन्हें मक्खन भेज रहा हूं।"

Published: undefined

बीजेपी पर अपना हमला जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ऐसे कानूनों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है जो किसानों को मजदूर बना देंगे। अखिलेश ने कहा, "किसान अपनी जमीन, अपनी फसलों पर अधिकार खो देंगे। चल रहे आंदोलन में कई किसानों ने अपनी जान गंवाई है, लेकिन भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा के एक मंत्री और उनके बेटे पर किसानों को कुचलने का आरोप है, लेकिन भाजपा चिंतित नहीं है।"

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार केवल उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है। उन्होंने कहा, "जमीन पर कोई विकास नहीं हुआ है। मोदी सरकार अब जेवर हवाईअड्डे को बेच देगी जो मेरी सरकार के दिमाग की उपज थी। हम जाति से पिछड़े हो सकते हैं लेकिन सोच और योजना के मामले में हम दूसरों से आगे हैं।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined