हालात

अखिलेश यादव का हमला, कहा- महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार विफल, जातीय जनगणना से भाग रही बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को केवल आरक्षण ही नहीं, बल्कि ठोस संरक्षण की भी जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें 'नारी विरोधी' करार दिया और आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं के हितों के खिलाफ काम कर रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान की रक्षा में पूरी तरह नाकाम रही है।

Published: undefined

इटावा में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को केवल आरक्षण ही नहीं, बल्कि ठोस संरक्षण की भी जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें 'नारी विरोधी' करार दिया और आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं के हितों के खिलाफ काम कर रही है तथा समाजवादी पार्टी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है।

Published: undefined

जातीय जनगणना के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी इसकी समर्थक है, लेकिन बीजेपी इससे बच रही है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना होने से समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भीम राव अम्बेडकर द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण के प्रावधानों को सही ढंग से लागू नहीं कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा और ममता बनर्जी एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने इटावा के विकास को लेकर भी बीजेपी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार इटावा के विकास को रोकना चाहती है और यहां भू-माफियाओं द्वारा जमीनों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही नदियों और जंगलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

Published: undefined

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण आम जनता संकट में है और किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। इससे पहले अखिलेश चकरनगर स्थित श्री रामकृष्ण परम धाम में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ एवं भागवत कथा में शामिल हुए और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्म का मार्ग न्याय और खुशहाली का मार्ग है, जो किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। सपा प्रमुख ने इटावा के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय यह इलाका बेहद दुर्गम माना जाता था, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में यहां व्यापक विकास कार्य हुए, जिससे सड़कों, पुलों और आपात सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित हुई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined