हालात

अखिलेश यादव बोले- देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या नफरती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या नफ़रती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या नफरती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है।

पश्चिम त्रिपुरा जिले के नंदननगर के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा को नौ दिसंबर को देहरादून में एक समूह ने कथित रूप से नस्लीय अपशब्द कहे, जिसका विरोध करने पर उसपर हमला कर दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई।

Published: undefined

इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या नफ़रती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है।

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, यादव ने कहा कि “विघटनकारी सोच रोज़ किसी की जान ले रही है और सरकारी अभयदान प्राप्त ये लोग विषबेल की तरह फलफूल रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि इन नकारात्मक तत्वों से देश और देश की एकता-अखंडता ख़तरे में है।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा,“आज इन हिंसक हालात में यही बात सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि हम सब शान्ति प्रिय, सौहार्दपूर्ण विचार वाले लोग एकजुट होकर ऐसे असामाजिक लोगों को अपने बीच पहचानने का काम करें और इनका बहिष्कार भी करें, नहीं तो हममें से कोई भी कल इनकी हिंसा का शिकार हो जाएगा।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने शीर्ष अदालत से अपील करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined