हालात

'भारत बंद' को अखिलेश यादव का समर्थन, कहा- बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं जन आंदोलन

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।’’

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को आहूत 'भारत बंद' का समर्थन किया और कहा कि ऐसे जन आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक टिप्पणी में कहा, ‘‘आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।’’

उन्होंने इसी संदेश में कहा, ‘‘ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी। सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा। जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।’’

गौरतलब है कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के पिछले एक अगस्त के फैसले के खिलाफ आज देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में