हालात

दिल्ली पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाए शराबी! नववर्ष की पूर्व संध्या पर 1,336 लोगों पर लगा जुर्माना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से पार्क 221 वाहनों को हटाया गया और 174 लोगों को खतरनाक ड्राइविंग के लिए पकड़ा गया। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात में राष्ट्रीय राजधानी में अनधिकृत पार्किं ग के लिए कुल 706 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नए साल की पूर्व संध्या पर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 1,336 लोगों पर जुर्माना लगाया, जिसमें 26 लोगों पर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में जुर्माना शामिल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से पार्क 221 वाहनों को हटाया गया और 174 लोगों को खतरनाक ड्राइविंग के लिए पकड़ा गया। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात में राष्ट्रीय राजधानी में अनधिकृत पार्किं ग के लिए कुल 706 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया था।

संयुक्त आयुक्त पुलिस यातायात, मनीष के. अग्रवाल ने कहा, "मीडिया के अभियान और अपील का बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा और दिल्ली के नागरिकों ने सड़कों पर बहुत संयमित व्यवहार का प्रदर्शन किया। इस वर्ष यातायात जाम और उल्लंघन के कम मामले देखने को मिले।"

एस.एन. श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने नए साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए ठंड में काम करने वाले धौला कुआं पिकेट, चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियोंसे उनकी समस्याओं को समझने के लिए बातचीत की।स भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी 31 दिसंबर की रात को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क थे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रात 11 बजे से कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था। कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मक्का के पास ड्रोन अटैक पर भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा- मुसलमानों के लिए अहम पवित्र शहर

  • ,
  • विजय पाटिलः राम के निधन के बाद भी रामलक्ष्मण जोड़ी को रखा जीवित, अपने हिट संगीत से दुनिया को बनाया दीवाना

  • ,
  • खेल: एशियाई खेलों से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका और लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

  • ,
  • एमपी में बदहाल है शिक्षा व्यवस्था: कांग्रेस ने स्कूल छोड़ने की दर और शिक्षकों की खाली पोस्ट को लेकर उठाए सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय