
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतपाल पठानिया ने कांग्रेस पार्टी के 6 बागी विधायकों पर अपना फैसला सुना दिया है। स्पीकर ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है।
Published: undefined
स्पीकर पठानिया ने कहा कि दल-बदल कानून के तहत 6 माननीय विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन जी के जरिए हमारे सचिवालय को मिली थी। इसके बाद मैंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया है।
स्पीकर ने आगे कहा, "विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया। उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया। मैंने सभी पक्षों को सुना। मेरे आदेश के 30 पन्ने हैं। मैंने इस मामले पर पूरी सुनवाई की। अच्छी तरह से सुनने के बाद ही फैसला दिया है।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined