हालात

असम: तिनसुकिया में 5 लोगों की हत्या के विरोध में 12 घंटे का बंद, जगह-जगह किए जा रहे हैं प्रदर्शन

तिनसुकिया जिले के खेरोनी में गुरुवार रात को 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उल्फा के आतंकियों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए पांच लोगों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया असम के तिनसुकिया में 5 लोगों की हत्या के विरोध में 12 घंटे का बंद

असम के तिनसुकिया में 5 लोगों की हत्या के विरोध में बंगाली यूथ संगठन ने जिले में 12 घंटे का बंद बुलाया है। बंद के दौरान जिले में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Published: 02 Nov 2018, 9:48 AM IST

तिनसुकिया जिले के खेरोनी में गुरुवार रात को 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उल्फा के आतंकियों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए पांच लोगों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस हमलावरों का एक समूह ढोला-सादिया पुल के करीब इस गांव में आया और उन्होंने रात करीब 8 बजे पांच से छह लोगों को उनके घर से बाहर बुलाया और उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

Published: 02 Nov 2018, 9:48 AM IST

एक पुलिस ने बताया कि उन्होंने उन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर रात के अंधेरे में फरार हो गए पुलिस को संदेह है कि बंदूकधारी उल्फा उग्रवादी संगठन से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे कायरतापूर्ण हमला बताया। उन्होंने कहा, “अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम इस तरह की कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने राज्य के मंत्रियों तपन गोगोई और केशव महंत को डीजीपी कुलाधार साइकिया के साथ मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

Published: 02 Nov 2018, 9:48 AM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सवाल करते हुए ट्वीट किया, “क्या यह हालिया एनआरसी घटनाक्रम का परिणाम है।”

Published: 02 Nov 2018, 9:48 AM IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस संगीन अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published: 02 Nov 2018, 9:48 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Nov 2018, 9:48 AM IST