हालात

हैदराबाद गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

पूरे देश को झकझोरकर रख देने वाले हैदराबाद गैंगरेप और हत्या की वारदात का पटाक्षेप भी बेहद नाटकीय और सनसनीखेज तरीके से हुआ है। हैदराबाद पुलिस ने इस बर्बर वारदात के चारों आरोपियों को कथित मुठभेड़ में मार गिराया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

तेलंगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तेलंगाना पुलिस का दावा है कि इन चारों आरोपियों को नेशनल हाईवे 44 पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारो आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Published: undefined

इन सभी आरोपियों को अदालत ने पुलिस रिमांड में भेजा था। वारदात की जांच के दौरान पुलिस इन चारों आरोपियों को उसी फ्लाईओवर के नीचे ले गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। यहां पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया जा रहा था। इसी दौरान धुंध का फायदा उठाते हुए उन्होंने भागने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं। जिसमें उनकी मौत हो गई।

आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने की पुष्टि पुलिस आयुक्त ने की है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सड़क से लेकर संसद तक आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की जा रही थी। सभी आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने की बात कह रहे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा था कि सरकार कड़े कानून बनाने के लिए तैयार है।

Published: undefined

इस मुठभेड़ की खबर मिलने पर वेट डॉक्टर के पिता ने पुलिस और सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिल गई होगी

Published: undefined

गौरतलब है कि चारों आरोपियों ने हैदराबाद के शादनगर में पशु चिकित्सक के साथ मदद के बहाने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उस पर तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। पुलिस को अगले दिन पीड़िता का अधजला शव फ्लाईओवर के नीचे मिला था।

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सड़क से लेकर संसद तक आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की जा रही थी। सभी आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने की बात कह रहे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संसद में कहा था कि सरकार कड़े कानून बनाने के लिए तैयार है।

इस तरह आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक आरोपी जब थोंडुपली ओआरआर टोल प्लाजा पर शराब पी रहे थे तब उन्होंने महिला डॉक्टर को वहां स्कूटर खड़ा करते देखा। तभी इन्होंने खौफनाक साजिश रच डाली। उन्होंने मदद के बहाने उसे एक सुनसान जगह ले गए और हाथपैर बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे जबरन शराब पिलाकर बेहोश किया और मरा समझकर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, मुंबई में बारिश का कहर, अबतक 13 लोगों की मौत

  • ,
  • मध्य प्रदेशः इमारत बनी नहीं, फिर भी होती रहीं नियुक्तियां और तबादले, चर्चा में इंदौर का 'घोस्ट हॉस्पिटल'

  • ,
  • सुप्रिया सुले का बीजेपी पर हमला, 'विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई और पर्यावरण से हो रहा खिलवाड़, मुंबई का हाल खराब'

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया', कांग्रेस ने प्रधान का फिर मांगा इस्तीफा, रखी ये तीन मांगें

  • ,
  • 'इजराइल की कार्रवाइयों पर प्रधानमंत्री की ‘पत्थर जैसी चुप्पी’ अस्वीकार्य है', जयराम रमेश ने मोदी को जमकर घेरा