हालात

दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री को लेकर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी लाइसेंस किए निलंबित

दिल्ली पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए जारी किए गए सभी लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते सीएम केजरीवाल के पटाखों बैन के ऐलान के बाद अब दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए जारी किए गए सभी लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पटाखों पर बैन को लेकर गुरुवार को एनजीटी में सुनवाई हुई थी। दिल्ली सरकार ने पहली ही सभी प्रकार के पटाखा खरीदने और बेचने पर रोक लगा रखी है। उधर, कोर्ट में सुनवाई के दौरान पटाखा कंपनियों की एसोसिएशन ने कहा था कि पटाखा कंपनियों से 10 हजार लोग जुड़े हुए हैं। बैन लगने से यह सब बेरोजगार हो जाएंगे।

इस पर एनजीटी ने कहा कि हम जीवन का जश्न मना सकते हैं मौत का नहीं। इसके कुछ देर बात ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली में किसी भी तरह के पटाखे खरीदने-बेचने और चलाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने पटाखों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर बिना लाइसेंस बेचे जा रहे 600 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल